दिल्ली की तर्ज़ पर आम आदमी पार्टी ने की ऑक्सीजन जांच अभियान की शुरुआत | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दिल्ली की तर्ज़ पर आम आदमी पार्टी ने की ऑक्सीजन जांच अभियान की शुरुआत | New India Times

आम आदमी पार्टी के नेता रियाज़ फारुक खोकर, अब्दुल वसीम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आह्वान पर पूरे देशभर में आप पार्टी के कार्यकर्ता “ऑक्सीजन जाँच अभियान” चला रहे हैं, जिसके तहत कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाकर उनके ऑक्सीजन स्तर की जाँच कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के निर्देशानुसार दिल्ली की तर्ज़ पर मध्यप्रदेश में भी कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के उद्देश्य सभी जिलों, विधान सभाओं व ग्रामीण स्तर तक जाकर लोगों के शरीर में ऑक्सीजन की जाँच का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश उपाध्याय, खंडवा लोकसभा प्रभारी मुश्ताक मलिक एवं ज़िया शेख की गरिमामय उपस्थिति में बुरहानपुर में इस अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। आप पार्टी के नेता श्री को करने जनता से इस कार्यक्रम में सहयोग देने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article