यौमे आशूरा के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

यौमे आशूरा के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण | New India Times

सामाजिक संस्था हजरत बुरहानुद्दीन ग़रीब वेलफेयर सोसाइटी बुरहानपुर के अध्यक्ष इनाम अंसारी(गब्बू सेठ) ने बताया कि संस्था के तत्वधान में यौम-ए- आशूरा के पवित्र अवसर पर नियामतपुरा बुरहानपुर में वृक्षारोपण किया गया। संस्था अध्यक्ष इनाम अंसारी ने बताया कि इस्लाम धर्म में इस पवित्र दिन का विशेष महत्व है।

यौमे आशूरा के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण | New India Times

इस पवित्र दिन को पुन्याई कार्य के माध्यम से यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण कर हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा रखने के लिए संस्था द्वारा एक छोटा सा प्रयास किया गया है। वैसे भी मानव जीवन को सुखी समृद्ध एवं संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। इस अवसर पर समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इकराम अंसारी गब्बू सेठ, संस्था के संरक्षक मौलाना फजलुर रहमान नदवी, उपाध्यक्ष हाजी यूनुस पटेल, कोषाध्यक्ष शोएब साहब, संस्था के सदस्यों में मोहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ, मौलाना गुफरान, मोहम्मद नज़ीम, गुफरान उल्लाह, मोहम्मद रईस, इरफान अंसारी आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article