यवतमाल में नए रेलवे स्टेशन से बदलेगी तस्वीर: सड़क चौड़ीकरण से जमीन मालिकों को होगा बड़ा फायदा | New India Times

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल में नए रेलवे स्टेशन से बदलेगी तस्वीर: सड़क चौड़ीकरण से जमीन मालिकों को होगा बड़ा फायदा | New India Times

यवतमाल शहर के पास बन रहे नए रेलवे स्टेशन के आसपास के प्लॉट धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। भोयर बायपास-दारव्हा रोड क्षेत्र में जल्द ही सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू होने की संभावना है। निर्माण विभाग द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू हो सकता है।
तेजी से हो रहे शहरीकरण के चलते इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में नए लेआउट विकसित हुए हैं, जहां यवतमाल और जिले के कई लोगों ने निवेश किया है। अब सड़क चौड़ीकरण की योजना से इन जमीन और प्लॉट धारकों को बेहतर मुआवजा मिलने की उम्मीद है।
सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद भोयर बायपास से नए रेलवे स्टेशन तक का मार्ग चौड़ा किया जाएगा। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि आसपास की जमीन की कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसी वजह से कई प्लॉट धारक आर्थिक रूप से लाभान्वित होने की उम्मीद जता रहे हैं।
गौरतलब है कि नांदेड़–यवतमाल रेल परियोजना पर कार्य तेजी से जारी है। पहले चरण में वर्धा से देवली तक रेल सेवा शुरू हो चुकी है, जबकि दूसरे चरण में वर्धा से दिग्रस तक लाइन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इस परियोजना के चलते क्षेत्र का महत्व लगातार बढ़ रहा है।
फिलहाल स्थानीय लोगों और निवेशकों की नजर शासन की मंजूरी पर टिकी हुई है। यदि प्रस्ताव को हरी झंडी मिलती है, तो आने वाले समय में यह इलाका विकास का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article