क्रांतिकारियों के गातों एवं मूर्तियों पर आदिवासी समाज ने किया माल्यार्पण | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

क्रांतिकारियों के गातों एवं मूर्तियों पर आदिवासी समाज ने किया माल्यार्पण | New India Times

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में पूरे जिले में त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं,
जिसके तहत द्वितीय दिवस को जिले के विभिन्न ग्रामों, कस्बों, शहरों में आदिवासी समाज के महान क्रांतिकारियों के गाते, मूर्ति एवं स्टेच्यू पर समाज जन उपस्थित हो कर आदिवासी परंपरागत रीति रिवाजों से पूजापाट कर सेवा जोहार अर्पित की गई।

क्रांतिकारियों के गातों एवं मूर्तियों पर आदिवासी समाज ने किया माल्यार्पण | New India Times

अलीराजपुर में स्थानीय टंट्या मामा गाता स्थल पर सुबह ही समाज जन उपस्थित होकर पूजा कर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद जिला कोर कमेटी के सदस्य सौरवा पहुंच कर जिले के महानायक क्रांतिकारी छितु किराड़ के गाता स्थल पर पहुंच कर परंपरागत रूप से पूजा कर माल्यार्पण किया गया। इस प्रकार से पूरे जिले में क्रांतिकारियों के फोटो पर गांव-गांव में माल्यार्पण किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article