देवरी क्षेत्र की हर एक समस्या का होगा समाधान: हर्ष यादव, करीब 32 लाख के विकास कार्यो का विधायक हर्ष यादव ने किया भूमिपूजन | New India Times

.त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी क्षेत्र की हर एक समस्या का होगा समाधान: हर्ष यादव, करीब 32 लाख के विकास कार्यो का विधायक हर्ष यादव ने किया भूमिपूजन | New India Times

सागर जिले की जनपद पंचायत देवरी की ग्राम पंचायत चीमाढाना में रविवार को देवरी विधानसभा के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक हर्ष यादव ने सांई मंदिर परिसर पर कार्यक्रम के दौरान करीब 32 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया| जिसमें 11 लाख का सामुदायिक भवन साई मंदिर, विधायक निधि से दो लाख का सांई मंदिर का स्वागत गेट, आठ आठ लाख के दो मनरेगा अंतर्गत तालाब निर्माण, दो लाख का चोर धबई ग्राम में सामुदायिक भवन, ग्राम गोपालपुरा में पचास हजार का चबूतरा निर्माण, 50 हजार का बम्होरी ग्राम में चबूतरा निर्माण व 25 हजार का ग्राम चोर धबई चबूतरा निर्माण आदि विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया|

देवरी क्षेत्र की हर एक समस्या का होगा समाधान: हर्ष यादव, करीब 32 लाख के विकास कार्यो का विधायक हर्ष यादव ने किया भूमिपूजन | New India Times

कार्यक्रम में संबोधित करते हुये विधायक हर्ष यादव ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा के दिन साई मंदिर पर कार्यक्रम रखा गया यह बड़ा ही शुभ है| बाबा की कृपा से मैं विधायक मंत्री तक बना हूं, बाबा पर आस्था रखो देवरी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आयेगी| क्षेत्र विकास में मुझे चाहे कितना भी संघर्ष क्यों न करना पड़े मैं पीछे नहीं हटूंगा|मैं क्षेत्र के विकास के लिये हर दम हर कदम पर आप सब के साथ खड़ा हूं, क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करने के लिये मैं हमेशा आप सब के लिये तत्पर रहूंगा, कभी भी आप सब को सरकार होने या न होने की कमी महसूस नहीं होने दूंगा क्योकि हर्ष यादव जब मंत्री था तब भी जनता का सेवक था और आज विधायक है तब भी जनता का सेवक बनकर ही हमेशा कार्य करता रहूगा|

देवरी क्षेत्र की हर एक समस्या का होगा समाधान: हर्ष यादव, करीब 32 लाख के विकास कार्यो का विधायक हर्ष यादव ने किया भूमिपूजन | New India Times

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सचिव सीताराम पटेल, सरपंच पति दिनेश पटेल के साथ साथ क्रेशर संचालक सुरेन्द्र मिश्रा, डीपी रिछारिया, धीरेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र साहू व अनंतराम रजक, हुकुम कोष्टी, मुकेश कोष्ठी, रजनीश जैन, साबिर खान, सौरव नामदेव, रोहित स्थापक, भरत रजक, महेन्द्र यादव गुडडू यादव, राजेन्द्र यादव, विजय शंकर गोवा व पत्रकार सुनील जैन, लाल साहब लोधी, मोबीन खान, त्रिबेन्द्र जाट, राकेश यादव के साथ ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article