लाउड स्पीकर के माध्यम से सेहरी और इफ़्तार की उद्घोषणा की अनुमति प्रदान करने पर युवा नेता नूरुद्दीन क़ाज़ी ने एसपी का माना आभार | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लाउड स्पीकर के माध्यम से सेहरी और इफ़्तार की उद्घोषणा की अनुमति प्रदान करने पर युवा नेता नूरुद्दीन क़ाज़ी ने एसपी का माना आभार | New India Times

युवा कांग्रेसी नेता नूर उद्दीन क़ाज़ी ने बुरहानपुर के एसपी को मुस्लिम समाज जनों की बेचैनी एवं उनकी भावना के अनुरूप दिनांक 21 अप्रैल 2020 को एक पत्र प्रेषित कर पवित्र रमजान माह में सेहरी और इफ़्तार की उद्घोषणा लाउडस्पीकर के माध्यम से करने की अनुमति देने की प्रार्थना की थी।

युवा नेता नूरुद्दीन काजी ने बताया कि माननीय एसपी महोदय द्वारा उनकी मांग को स्वीकार कर तदाशय की अनुमति प्रदान की गई है। युवा नेता नूरुद्दीन क़ाज़ी ने इस अनुमति के लिए एसपी एवं कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त किया है। युवा नेता नूरुद्दीन क़ाज़ी ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के माध्यम से मुस्लिम समाज जनों को पवित्र रमजान माह की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मस्जिदों में सेहरी और इफ़्तार के लिए घोषणा की अनुमति प्राप्त हुई है । उन्होंने प्रशासन की भावना के अनुरूप मुस्लिम समाज जनों से अपील की है कि वह अपने अपने घरों पर सुरक्षित रह कर अपनी अपनी आस्था के अनुरूप इबादत करें और झुंड ना बनाएं तथा प्रशासन के लाक डॉउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। यह हमारी सुरक्षा के लिए अत्यंत जरूरी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article