जफर खान, अकोला/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमारे पत्रकार साथियों ने बड़ी अहम और एक योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन ऐसी जानकारी मिली है कि मुम्बई, ठाणे सहित महाराष्ट्र में 50 से अधिक व राज्य में भी मीडियाकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में भारतीय पत्रकार संघ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एम एस शेख ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य के सभी पत्रकारों व कैमरामैनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें 50 लाख रुपए का हेल्थ कवर दिया जाए तथा कोरोना पॉजिटिव मिले मीडियाकर्मियों की तत्काल इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कोरोना पीड़ित पत्रकार जो अब अगले कुछ समय तक काम नहीं कर पाएंगे उनके खाते में सरकार उचित अनुदान राशि जमा कराए और जिन पत्रकारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनके परिवार के आइसोलेशन की उचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए, हॉटस्पॉट की जगहों पर रिपोर्टिंग करने जाने वाले पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय नियम/ मापदंड अनुसार रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें।
इस नाजुक घड़ी में पुलिस, डॉक्टर ,नर्सेस, मेडिकल स्टाफ की तरह पत्रकार भी अपना जीवन खतरे में डालकर अपना बहुमल्य रोल निभा रहे हैं। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब न्यूज़ के पत्रकार सभी अपनी जान दांव पर लगाकर सामान्य नागरिकों तक खबरें और अति आवश्यक जानकारी और सरकारी खबरें पहुंचाते हैं।
इस नाजुक घड़ी में सरकार ने मेडिकल स्टाफ और पुलिस को मदद के लिए आदेश दिए हैं लेकिन पत्रकरों को ऐसी कुछ भी सुविधा घोषित सरकार की तरफ से घोषित नहीं की गई है। ऐसे वक्त जब कि पूरा देश कोरोना वायरस के साथ लड़ रहा है वहाँ प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेब न्यूज़ के सभी पत्रकारों को मदद के लिए आप से विनर्म विनंती करते हैं पत्रकारों को सेफ्टी किट मुहैया करवायें।
फाइट अगेंस्ट क्रिमिनल के संचालक सम्पादक और भारतीय पत्रकार संघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष भारतीय पत्रकार संघ की आदरणीय मुख्यमंत्री ये नर्म विनंती है कि हमारी बहुमूल्य मांग को पूरा करने की कोशिश करें।
