कंचनपुर पुलिस ने एक आरोपी को एक अवैध देशी कट्टा सहित किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कंचनपुर पुलिस ने एक आरोपी को एक अवैध देशी कट्टा सहित किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा IPS के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर विजय कुमार सिंह आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में लॉकडाउन की पालना सुनिश्चित कराने, वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कंचनपुर पुलिस को एक मुल्जिम को 01 अवैध देशी कट्टा गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा IPS ने बताया कि आज दिनांक 21.04.2020 को बालकृष्ण उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना कंचनपुर के नेतृत्व में थाना पुलिस ने मुल्जिम देवेन्द्र पुत्र नानकराम जाति जाटव निवासी उलावटीपुरा थाना कंचनपुर जिला धौलपुर को जमालपुर मोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 देशी कट्टा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना कंचनपुर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एवं पूछताछ कराई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article