राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

राज्य शासन के आदेशानुसार नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों, मांग, आवेदनों और बीमारी के उपचार व अन्य प्रकार की सहायता आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु हर सप्ताह मंगलवार के दिन साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक, अपर कलेक्टर श्री मूलचंद वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री सीएस शुक्ला एवं जिला दण्डाधिकारी श्री पवन बारिया द्वारा जिले के दूरदराज से आये 185 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनी गयीं और इनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देषित किया गया। जनसुनवाई में समस्त विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती मैथिल ने समस्त विभाग प्रमुखांे को निर्देष दिये कि जनसुनवाई मंे आये प्रकरणों का निराकरण कर सभी विभाग प्रमुख प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने जन सुनवाई में आये ग्राम मजला निवासी पैरो से निःशक्त भागवल अहिरवार को ट्राय साईकल उपलब्ध कराई ।
जनसुनवाई में कलेक्टर ने एक जरूरतमंद ग्रामीण सिमिरिया निवासी हरिसिंह ठाकुर को आंखों के इलाज के लिए 2 हजार की सहायता दी।
कलेक्टर ने हुनर से रोजगार की समीक्षा की
सागर तीन मार्च 2020/ राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत संचालित शहरी आजीविका केंद्र (हुनर से रोजगार) कार्यक्रम की समीक्षा बैठक मंगलवार को सागर स्मार्ट सिटी कार्यालय में सागर कलेक्टर श्रीमति प्रीति मैथिल नायक की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर महोदया ने हुनर से रोजगार कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं स्मार्ट सिटी कार्यालय में दिनांक 07ध्03ध्2020 को शिविर लगाकर इच्छुक सेवा प्रदाता का पंजीयन किये जाने के निर्देश दिए, जिसके लिए शहर के लोगों को साक्षात्कार हेतु बुलाया जाएगा। साथ ही हुनर से रोजगार कार्यक्रम को मोबाइल एप के माध्यम से अति शीघ्र प्रारंभ किये जाने के निर्देश दिए। बैठक मे स्मार्ट सिटी सी.ई.ओ. श्री राहुल सिंह राजपूत एवं सिटी मिशन मैनेजर श्री सचिन मसीह के साथ अन्य अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित थे।
विचारणीय है कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का उद्देश्य शहरों में लाभोंमुख स्वरोजगार एवं कौशल आधारित रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है ताकि शहरी गरीब परिवारों की गरीबी एवं उनकी कठिनाइयों को दूर किया जा सके। हुनर से रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के हुनर मंद युवक युवतियों को उनके हुनर अनुसार रोजगार प्राप्त हो सकेगा, लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन कराये। पंजीयन हेतु दिनांक 07ध्03ध्2020 को स्मार्ट सिटी कार्यालय में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे शिविर में पहुंचे, एवं साथ में अपने समस्त दस्तावेजो कि स्व प्रमाणित प्रति लेकर आये।
