ए.के.शर्मा, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

जनपद में हुई प्राकृतिक आपदा एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों में भारी नुकसान हुआ है जिससे किसानों की 80 फ़ीसदी फसलें नष्ट हो गई हैं, आज किसान आत्महत्या की कगार पर है। इसी प्रकार 2016 में जब जनपद में ओलावृष्टि हुई थी तो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 24000 रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मुआवजा देने का तत्काल काम किया था और राशि संपूर्ण जनपद में वितरण कराया था। इसी तरह से सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि तत्काल किसानों को 30000 रूपये एकड़ का मुआवजा देकर किसानों को बचाया जाए।
किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ठा. लोक मणिकांत जादौन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को ज्ञापन देने जा रहे सपाइयों को पुलिस द्वारा रास्ते में ही गिरफ्तार करके कोतवाली लाया गया जहां देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा ज्ञापन लिया गया और सभी सपाइयों को मुचलका पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी देने वालों में जिला अध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन, प्रदीप चौधरी, राघवेंद्र ठाकुर, मनोज यादव, गुड्डू खान, मुन्ना मलिक, पवन चौधरी, संजय यादव, हेमंत चौधरी, महेंद्र चौधरी एवं सैयद शाहिद अलवी शामिल रहे।
