दमोह रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस की गुंडागर्दी, प्लेटफार्म पर सो रहे बेकसूर लोगों पर भांजी लाठियां | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

दमोह रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस की गुंडागर्दी, प्लेटफार्म पर सो रहे बेकसूर लोगों पर भांजी लाठियां | New India Times

दमोह रेलवे स्टेशन पर देर रात प्लेटफॉर्म परिसर में सो रहे मुसाफिरों पर जीआरपी के आरक्षक ने शराब के नशे में जमकर लाठियाँ भाँजी और उत्पात मचाया। रेलवे पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह ट्रेन की सुरक्षा के साथ साथ आम मुसाफिरों की भी हिफाज़त करे लेकिन देश भक्ति जन सेवा का नारा शायद दमोह जीआरपी पुलिस भूल चुकी है।

दमोह रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस की गुंडागर्दी, प्लेटफार्म पर सो रहे बेकसूर लोगों पर भांजी लाठियां | New India Times

दरअसल बीती रात  रेलवे स्टेशन परिसर में सो रहे मुसाफिरों को जीआरपी चौकी में पदस्थ आरक्षक धर्मेंद्र सिंह ने शराब के नशे में कई लोगों के साथ जमकर मारपीट की। हद तो तब हो गई जब गहरी नींद में सो रहे व्रद्ध लोगों को सोते से उठा उठा कर लाठियों से मारपीट की जो कैमरे में कैद हो गया है। जब इस संबंध में हमारे संवाददाता इम्तियाज़ चिश्ती ने आरक्षक को उसी का वीडियो दिखाकर बात की तो पहले तो मुकर गया लेकिन अपनी गलती स्वीकार भी कर ली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article