दतलावादी में ईद पर कौमी एकता की मिसाल, ‘मन की बात’ का हुआ सामूहिक श्रवण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दतलावादी में ईद पर कौमी एकता की मिसाल, ‘मन की बात’ का हुआ सामूहिक श्रवण | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के मंडल कोषाध्यक्ष मनीष (बंटी) साहू के नेतृत्व में जुन्नारदेव के अंतर्गत  ग्राम पंचायत दतलावादी में ईद-उल-अजहा के अवसर पर कौमी एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ क्रमांक 201 एवं 202 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने दतलावादी पंचायत में घर-घर जाकर मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं।

दतलावादी में ईद पर कौमी एकता की मिसाल, ‘मन की बात’ का हुआ सामूहिक श्रवण | New India Times

मंडल कोषाध्यक्ष मनीष (बंटी) साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के अनुरूप सभी समाजों को साथ लेकर चलना ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। ईद का पर्व प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता  नितेश राजपूत, जाहिर खान, अनिल पाटिल, मोहम्मद इसराइल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ क्रमांक 201 एवं 202 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने दतलावादी पंचायत में घर-घर जाकर मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं।

मंडल कोषाध्यक्ष मनीष (बंटी) साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के अनुरूप सभी समाजों को साथ लेकर चलना ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। ईद का पर्व प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता  नितेश राजपूत, जाहिर खान, अनिल पाटिल, मोहम्मद इसराइल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article