यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

दतिया (मध्य प्रदेश) से दिल्ली तक साइकिल यात्रा पर निकले ग्राम रानीपुरा इंद्रगढ़ के पूर्व सरपंच एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोशन सिंह लोधा का धौलपुर में लोधी समाज एवं पीतांबरा भक्त मंडल द्वारा सर्किट हाउस पर भव्य स्वागत किया गया।
रोशन सिंह लोधा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल के अनावश्यक उपयोग को कम करने और वैश्विक ऊर्जा संकट के प्रति जागरूक रहने की अपील से प्रेरित होकर उन्होंने यह साइकिल यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का उद्देश्य आमजन में ईंधन बचत के प्रति जागरूकता फैलाना और वैकल्पिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा दतिया से शुरू होकर दिल्ली के इंडिया गेट पर समाप्त होगी, जहां वे देशभर के लोगों को पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश देंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है और उनके संदेश को सकारात्मक समर्थन मिल रहा है।
इस अवसर पर लोधा लोधी लोध क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बांकेलाल लोधा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. हेम सिंह लोधा, जिलाध्यक्ष कैलाशचंद लोधा, कोषाध्यक्ष राजकुमार लोधा, मंत्री मुन्नालाल, चेतराम सिंह, अतुल कुमार लोधा, नानिकराम लोधा, नवाब सिंह, ओमप्रकाश लोधा, देवीचरण कुशवाह, प्रभुलाल कुशवाह, दाताराम कुशवाह, मुकेश लोधा, धीर सिंह जादौन, कमल पहाड़िया, मुकेश सक्सेना, नंदकिशोर शुक्ला, कल्पना शर्मा, पूजा कुशवाहा, उत्कर्ष जादौन, कार्तिक लोधा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।ार्यकारिणी सदस्य रोशन सिंह लोधा का धौलपुर में लोधी समाज एवं पीतांबरा भक्त मंडल द्वारा सर्किट हाउस पर भव्य स्वागत किया गया।
रोशन सिंह लोधा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल के अनावश्यक उपयोग को कम करने और वैश्विक ऊर्जा संकट के प्रति जागरूक रहने की अपील से प्रेरित होकर उन्होंने यह साइकिल यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का उद्देश्य आमजन में ईंधन बचत के प्रति जागरूकता फैलाना और वैकल्पिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा दतिया से शुरू होकर दिल्ली के इंडिया गेट पर समाप्त होगी, जहां वे देशभर के लोगों को पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश देंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है और उनके संदेश को सकारात्मक समर्थन मिल रहा है।
इस अवसर पर लोधा लोधी लोध क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बांकेलाल लोधा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. हेम सिंह लोधा, जिलाध्यक्ष कैलाशचंद लोधा, कोषाध्यक्ष राजकुमार लोधा, मंत्री मुन्नालाल, चेतराम सिंह, अतुल कुमार लोधा, नानिकराम लोधा, नवाब सिंह, ओमप्रकाश लोधा, देवीचरण कुशवाह, प्रभुलाल कुशवाह, दाताराम कुशवाह, मुकेश लोधा, धीर सिंह जादौन, कमल पहाड़िया, मुकेश सक्सेना, नंदकिशोर शुक्ला, कल्पना शर्मा, पूजा कुशवाहा, उत्कर्ष जादौन, कार्तिक लोधा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

