सास ने 8 माह के मासूम और उसकी मां को दिया ज़हर, बच्चे की मौत, मां गंभीर, मुख्य आरोपी सास गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सास ने 8 माह के मासूम और उसकी मां को दिया ज़हर, बच्चे की मौत, मां गंभीर, मुख्य आरोपी सास गिरफ्तार | New India Times

शाहजहांपुर जिले के पुवायाँ थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न की एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने 8 महीने के मासूम बच्चे को जहर देकर मार डाला, जबकि उसकी मां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को अमन मिश्रा ने थाना पुवायाँ में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन अर्चना को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि इसी क्रम में अर्चना और उसके 8 माह के बेटे आयुष को जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मासूम आयुष की मौत हो गई, जबकि अर्चना का उपचार जारी है।
पुलिस ने मामले में मुकदमा संख्या 246/2026 के तहत पति विशाल अवस्थी, सास वनदेवी, देवेश और उसकी पत्नी रोहिणी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर सक्रिय हुई पुवायाँ पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:05 बजे मोहम्मदी रोड स्थित खुटार हाईवे फ्लाईओवर के नीचे से मुख्य आरोपी सास वनदेवी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ की।
फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article