जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्राचीन बावड़ी की हुई सफाई | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्राचीन बावड़ी की हुई सफाई | New India Times

आदर्श ग्राम सलकनपुर में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत बालाजी धाम मंदिर स्थित प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई की गई। बावड़ी में उगी झाड़ियों को काटकर बाहर निकाला गया तथा प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को एकत्रित कर नष्ट किया गया। इसके बाद झाड़ू लगाकर संपूर्ण परिसर की सफाई की गई।

अभियान के अगले चरण में इस प्राचीन बावड़ी का रंग-रोगन भी किया जाएगा, जिससे इसकी सुंदरता और अधिक बढ़ेगी तथा यह बावड़ी एक आदर्श स्वरूप में दिखाई देगी।

इस सफाई अभियान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य शुभम जाट, सतीश जाट, प्रद्युमन जाट एवं विकास जाट उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article