मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत डुंगरिया ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 4 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) डुंगरिया नंबर 4 जाने वाले मार्ग पर, जो लगभग 300 मीटर की दूरी में दमुआ रोड से सीसी रोड तक बनाया गया है, हाल ही में डब्ल्यूसीएल (WCL) जीएम ऑफिस द्वारा टेंडर के माध्यम से ठेकेदार से डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य कराया गया था।
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कार्य किया गया है। सड़क में डामर नाम मात्र का डाला गया है, जिसके कारण सड़क मात्र दो दिन में ही जगह-जगह से फटने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क एक-दो महीने भी नहीं टिक पाएगी और जगह-जगह से उखड़ने लगी है।
कई स्थानों पर सड़क अभी से उखड़ती दिखाई दे रही है, जिससे निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने डब्ल्यूसीएल जीएम ऑफिस के अधिकारियों से डामर सड़क की जांच कराने की मांग की है।
