नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशासन के 10 आई ए एस अधिकारियो के तबादले के आदेश दिए है। दिव्यांग कल्याण मंत्रालय के सचिव तुकाराम मुंढे को मदद पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव पद पर नियुक्त करते हि सोशल मीडिया पर फडणवीस का एक बयान खूब ट्रेंड हो रहा है।

एक सरकारी कार्यक्रम के लिए जामनेर पहुंचे देवेंद्र फडणवीस 2029 के विधानसभा चुनाव के लिए गिरीश महाजन के बजाय उनकी पत्नी साधना महाजन को टिकट देने की बात कर रहे हैं। महाराष्ट्र की जनता के बीच तुकाराम मुंढे कट्टर ईमानदार अधिकारी के तौर पर सम्मानित है।
शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रेस के सामने आरोप किए थे कि कमीशन सेटलमेंट के अभाव से आपदा प्रबंधन विभाग में 350 फाइले लंबित रखी गई है। संजय राउत ने भ्रष्टाचार का वाहक बने किसी अभिषेक नाम के ठेकेदार को सरेआम कठघरे में खड़ा कर दिया था। मदद पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग मकरंद पाटिल और गिरीश महाजन के पास है।
मुख्यमंत्री ने तुकाराम मुंढे को इस विभाग का सचिव बनाकर अपने प्रतिस्पर्धी बीजेपी से सात बार के विधायक गिरीश महाजन को खास संदेश दिया है। बीजेपी में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के साथ उनके प्रतिस्पर्धी गिरीश महाजन द्वारा किए व्यवहार को लोग याद करने लगे है। बारिश के कारण जलगांव जिले मे सात हजार एकड़ खेती तबाह हो गई है। प्राकृतिक आपदा के समय गिरीश महाजन की गैर मौजूदगी को लेकर सांसद संजय राउत ने फडणवीस सरकार की कड़ी आलोचना करी है।
महाराष्ट्र की यात्रा पर पवार :
एन सी पी SP की ओर से मुंबई में आयोजित सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित नगर परिषद में नेता सदन जावेद इकबाल अब्दुल रशीद मुल्लाजी ने बताया कि आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर बड़े परिवर्तन होने जा रहे हैं। जलगांव जिले की कार्यकारिणी में नए और ईमानदार चेहरों की दरकार है। विदित हो कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार के लोग सत्ता की चाह में एकनाथ शिंदे , सुनेत्रा पवार की पार्टी मे शामिल हो रहे है। सूत्रों के मुताबिक शरद पवार महाराष्ट्र की यात्रा पर निकलने जा रहे है।

