भुसावल में बेखौफ चोरों का आतंक, 3 दिन में दो बड़ी चोरियां, ग्रीन पार्क में 32 रूम फिर बने निशाना | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल में बेखौफ चोरों का आतंक, 3 दिन में दो बड़ी चोरियां, ग्रीन पार्क में 32 रूम फिर बने निशाना | New India Times

भुसावल शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और पुलिस के लिए चुनौती बनती दिख रही हैं। अयान कॉलोनी परिसर स्थित फातिमा कॉलोनी में हुई चोरी के महज तीन दिन बाद ग्रीन पार्क के 32 खोली क्षेत्र में एक और बड़ी वारदात सामने आई है। 1 अप्रैल 2026 को हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्रीन पार्क 32 खोली निवासी शेख इश्तियाक शेख मोहम्मद अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसकर सोना-चांदी और नगद रकम चोरी कर ली। घटना की शिकायत बाजार पेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले अयान कॉलोनी परिसर के फातिमा कॉलोनी में भी इसी तरह की चोरी की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही इन वारदातों से साफ है कि शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि ग्रीन पार्क 32 खोली, अयान कॉलोनी और फातिमा कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
अब सवाल यही है कि भुसावल में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर आखिर कब लगाम लगेगी और प्रशासन कब तक प्रभावी कदम उठाएगा?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article