नशा मुक्त भारत अभियान: ब्रह्माकुमारी संस्थान ने सूर्या कंपनी मालनपुर में दिलाई नशामुक्ति की शपथ | New India Times

गुलशन परूथी, मालनपुर/ग्वालियर (मप्र), NIT:

नशा मुक्त भारत अभियान: ब्रह्माकुमारी संस्थान ने सूर्या कंपनी मालनपुर में दिलाई नशामुक्ति की शपथ | New India Times

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू द्वारा देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 मार्च 2026 को नशा मुक्ति रथ मालनपुर स्थित सूर्या कंपनी परिसर के साथ-साथ बरेठा और बहादुरपुर गांव पहुंचा, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान माउंट आबू से आए यशवंत भाई ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “नशा व्यक्ति के जीवन को नष्ट कर देता है। स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए नशामुक्त रहना अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने सभी से स्वयं नशा मुक्त रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

नशा मुक्त भारत अभियान: ब्रह्माकुमारी संस्थान ने सूर्या कंपनी मालनपुर में दिलाई नशामुक्ति की शपथ | New India Times

ज्योति दीदी ने सभी को नशा त्यागने की प्रतिज्ञा दिलाई तथा ओम ध्वनि के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करते हुए कहा कि यदि परिवार को खुशहाल और समाज में सम्मानित स्थान पाना है, तो नशे से दूर रहना जरूरी है।
इस अवसर पर तपन बंदोपाध्याय, मुकुल चतुर्वेदी, आलोक पांडे, सुजीत मिश्रा, मुकेश राय, सौरभ भार्गवा, जीत पाल, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, संजय कुशवाहा एवं पुरुषोत्तम लाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम के अंत में महेश भाई ने सभी को नशा न करने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। ब्रह्माकुमारी अनामिका और खुशबू ने नशा मुक्ति के नारे लगवाकर उपस्थित लोगों में उत्साह और जागरूकता का संचार किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article