ममता के पराजय से अधिक विजय के जीत की चर्चा : बीजेपी ने महाराष्ट्र मे मनाया जश्न | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

ममता के पराजय से अधिक विजय के जीत की चर्चा : बीजेपी ने महाराष्ट्र मे मनाया जश्न | New India Times

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के पराजय से अधिक तमिलनाडु में विजय जोसेफ के अप्रतिम जीत की जनता में चर्चा हो रही है। महाराष्ट्र में सत्ताधारी बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी के जीत का जश्न मनाया। बीजेपी के सबसे सीनियर नेता और सी एम फेस गिरीश महाजन नासिक में जमकर थिरके। राज्य के हर जिले ब्लॉक और कस्बों के बीजेपी दफ्तरों में जश्न मनाने का पैटर्न सेट कर दिया गया है।

ममता के पराजय से अधिक विजय के जीत की चर्चा : बीजेपी ने महाराष्ट्र मे मनाया जश्न | New India Times

बीते एक दशक से मनाए जा रहे जश्न ए बीजेपी के कुनबे में पब्लिक से कोई नया चेहरा नज़र नहीं आता। जामनेर में बीजेपी के वर्कर्स ने बंगाल असम पुद्दुचेरी में बीजेपी के विजय का हर्ष जताया। सोशल मीडिया पर घोषित पांच राज्यों के नतीजों और उनके विश्लेषणों में तमिलनाडु की नई द्रविड़ पार्टी तमिल वेत्रि कलघम ने भारत कि जनता के दिल में इतनी जगह बना ली कि लोग ममता बनर्जी की हार को भूल गए। महाराष्ट्र को दक्षिण भारत का दरवाजा कहा जाता है।

विजय जोसेफ के आकस्मित उदय ने महाराष्ट्र में हिंदुत्व की राजनीति करने वाली बीजेपी की परेशानी को बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र की राजनीत को नजदीक से समझने वाले बहुजन चिंतक बोल रहे है कि प्रस्थापित पार्टियों के भ्रष्टाचार से ऊब चुके लोग आरक्षण-शिक्षण-कृषि-रोजगार में रिफॉर्म के लिए सत्ता के नए प्रयोग को स्वीकार कर सकते हैं। बीजेपी द्वारा कमज़ोर किए जा रहे क्षेत्रीय दलों को टीवीके से प्रेरणा मिलेगी लेकिन उनका अपना जनाधार धीरे धीरे कांग्रेस की ओर शिफ्ट होने के लिए मजबूर है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article