बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सभासद शाहिद अजीज द्वारा गर्म सूट का किया गया वितरण | New India Times

अबरार अहमद खान, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:


ठंड के इस मौसम में जरूरतमंद बच्चों की सहायता के उद्देश्य से बिस्कोहर के वार्ड नंबर 13 पंडित दीनदयाल नगर में एक सराहनीय पहल की गई है। स्थानीय सभासद शाहिद अजीज द्वारा छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म सूट की व्यवस्था कर उन्हें वितरित किया गया।

बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सभासद शाहिद अजीज द्वारा गर्म सूट का किया गया वितरण | New India Times


इस अवसर पर सभासद शाहिद अजीज ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है और समाज के हर नन्हे सदस्य को ठंड से सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि आगे भी इसी तरह के सामाजिक कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मित्र अताउल्लाह राईनी, सरफराज सिद्दीकी, सालेह सिद्दीकी और साजिद राईनी की विशेष मौजूदगी रही। सभी ने इस पहल की सराहना की और समाजसेवा के ऐसे कार्यों में सहयोग देने की बात कही।
स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यों से जरूरतमंद बच्चों को राहत मिलती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article