खेत के कुएं में मिली युवक की लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

खेत के कुएं में मिली युवक की लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी डूंगरिया के सरेकाढ़ाना में उस समय हड़कंप मच गया जब एक खेत में बने कुएं में एक लाश दिखाई दी।

जानकारी के अनुसार, कुएं में ऊपर तैरती हुई चप्पल दिखाई दी और मदद-मदद की आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद आवाज बंद हो गई। इसके बाद पानी खाली करवाकर पुलिस ने शव को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अंजना मरावी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। मृतक की पहचान इत्तुलाल इवनाती (32 वर्ष), निवासी ग्राम सरेकाढ़ाना के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 99/25 दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.