भोपाल में मतदाता सूची SIR कार्य की कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने की सख्त निगरानी, लापरवाही पर कार्रवाई | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में मतदाता सूची SIR कार्य की कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने की सख्त निगरानी, लापरवाही पर कार्रवाई | New India Times

भोपाल जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के तहत चल रहे कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की। यह प्रक्रिया नवंबर 2025 से प्रारंभ हुई है, जिसके अंतर्गत बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) घर-घर जाकर गणना पत्रक वितरित कर रहे हैं और उन्हें एकत्रित कर रहे हैं।

भोपाल में मतदाता सूची SIR कार्य की कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने की सख्त निगरानी, लापरवाही पर कार्रवाई | New India Times

इस विशेष गहन पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मृत मतदाताओं के नाम हटाना, स्थानांतरित (शिफ्ट) हो चुके मतदाताओं की जानकारी अद्यतन करना, नए पात्र मतदाताओं को जोड़ना तथा मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध और सटीक बनाना है।

भोपाल में मतदाता सूची SIR कार्य की कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने की सख्त निगरानी, लापरवाही पर कार्रवाई | New India Times

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी भूवन गुप्ता, एसडीएम, तहसीलदार, सुपरवाइजर्स एवं BLO के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने BLO से सीधे फीडबैक लिया और मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

भोपाल में मतदाता सूची SIR कार्य की कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने की सख्त निगरानी, लापरवाही पर कार्रवाई | New India Times

विधानसभा क्षेत्र 151 नरेला अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, सिक्योरिटी लाइन, बी-सेक्टर, अन्ना नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 311 पर BLO श्रीमती अलका जैन के साथ ASDR सूची, गणना-प्रपत्रों की जांच एवं भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान पूर्व में पाई गई लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए कई BLO एवं सुपरवाइजर्स को निलंबित भी किया गया।

15 दिसंबर 2025 तक के अपडेट के अनुसार भोपाल जिले में लगभग 2.11 लाख मतदाता “नो-मैपिंग” (पते पर नहीं मिले) श्रेणी में पाए गए हैं, जिनकी BLO एवं Electoral Registration Officer (ERO) द्वारा अंतिम जांच की जा रही है।

मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा sirbhopal.com पोर्टल लॉन्च किया गया है, जहां वर्ष 2003 की मतदाता सूची भी सर्च की जा सकती है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2025 में संचालित यह विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया सामान्य संक्षिप्त पुनरीक्षण से अधिक व्यापक है।

इसमें घर-घर सत्यापन, दस्तावेज जांच एवं पुरानी मतदाता सूची से लिंकेज अनिवार्य किया गया है, ताकि मृत, स्थानांतरित, डुप्लीकेट एवं फर्जी प्रविष्टियों को हटाकर एक पारदर्शी और भरोसेमंद मतदाता सूची तैयार की जा सके।

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि यदि BLO उनके घर नहीं पहुंचे हों, तो वे voters.eci.gov.in पर जाकर अपना नाम खोजें, ऑनलाइन फॉर्म भरें या संबंधित BLO से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article