ऑपरेशन मुस्कान के तहत कानवन पुलिस की बड़ी सफलता, गुम नाबालिग बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.),NIT:

दिनांक 11.05.2026 को फरियादी रामचंद्र डामर, निवासी ग्राम कडोदकला, द्वारा अपने नाबालिग पुत्र गौतम (उम्र 13 वर्ष 2 माह) के गुम होने की रिपोर्ट थाना कानवन में दर्ज कराई गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना कानवन पुलिस द्वारा बालक की तलाश शुरू कर दी गई।

♦️ पुलिस कार्रवाई –
थाना कानवन पुलिस टीम ने लगातार खोजबीन एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 12.05.2026 को गुम बालक गौतम को थाना क्षेत्र देपालपुर, जिला इंदौर से दस्तयाब किया। इसके बाद बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

♦️ आपराधिक रिकॉर्ड –
मामला गुम इंसान से संबंधित होने के कारण कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

♦️ सराहनीय कार्रवाई
थाना कानवन police ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सक्रियता और त्वरित कार्रवाई करते हुए इस माह अब तक कुल 8 गुम नाबालिगों में से 6 नाबालिगों (5 बालिकाएं एवं 1 बालक) को दस्तयाब किया है। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए थाना कानवन पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article