भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में दतिया मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग का शानदार अकादमिक प्रदर्शन | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में दतिया मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग का शानदार अकादमिक प्रदर्शन | New India Times

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के शिशु रोग विभाग की फैकल्टी एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स कॉन्फ्रेंस, भोपाल में उल्लेखनीय अकादमिक सहभागिता करते हुए संस्था का नाम रोशन किया।

कॉन्फ्रेंस में विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजेश गुप्ता ने सिकल सेल बीमारी विषय पर राष्ट्रीय स्तर की फैकल्टी के साथ पैनल डिस्कशन में भाग लिया और वर्ष 2047 तक देश से इस बीमारी के उन्मूलन को लेकर अपने विचार साझा किए। सह प्राध्यापक डॉ. मनीष अजमेरिया ने शोध प्रस्तुतीकरण सत्र की अध्यक्षता की।

विभाग के स्नातकोत्तर छात्र डॉ. आनंद सी.ए., डॉ. वी. श्रीकर, डॉ. दीपा मरावी एवं डॉ. संजीव गर्ग ने शोध वाचन एवं पोस्टर प्रस्तुतीकरण में सहभागिता की। इनमें डॉ. आनंद द्वारा नवजात शिशुओं में पीलिया एवं विटामिन-डी के संबंध में प्रस्तुत शोध को राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त दतिया एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स शाखा को 100 से कम सदस्यों की श्रेणी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर तृतीय स्थान हासिल हुआ। इस उपलब्धि पर अधिष्ठाता डॉ. दीपक सिंह मरावी ने शिशु रोग विभाग को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी शोध गतिविधियों को और प्रोत्साहित करने की अपेक्षा जताई।

विभाग की इस सफलता पर डॉ. प्रदीप उपाध्याय, डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता, डॉ. पुनीत अग्रवाल, डॉ. डी.के. सोनी, डॉ. जगराम मांझी, डॉ. विनय पटेरिया, डॉ. बरोड़ा, डॉ. जे.पी. वर्मा, डॉ. शिखा, डॉ. देवराज, डॉ. संदीप सहित संस्था के सभी चिकित्सा शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article