निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से दो दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ 2025 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री जगदंबिका पाल रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर खेल महाकुंभ का औपचारिक शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा 305 इटवा के जयवर्धन तिवारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राम कृपाल चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि सह-संयोजक सुनील पांडेय और प्रकाश शर्मा भी कार्यक्रम संचालन में सक्रिय रहे।

सरकार खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार को लेकर संकल्पित — जयवर्धन पाण्डेय
आयोजक जयवर्धन पाण्डेय ने सभी आगंतुकों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और जिला प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा—
“हमारी सरकार खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित हर क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था व नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रही है। देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में यह प्रयास लगातार जारी है।”
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पहचान दिलाते हैं और युवाओं में प्रतिस्पर्धा व अनुशासन की भावना विकसित करते हैं।
मैदान में उमड़ा उत्साह, खिलाड़ियों में दिखा जोश शुभारंभ समारोह के दौरान हजारों की संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो दिनों तक आयोजित की जाएँगी।
विजेताओं को पुरस्कार व सम्मान देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने सांसद खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों को युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए इसकी सराहना की।
