शाहजहांपुर में सामूहिक विवाह का हुआ भव्य आयोजन, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 199 जोड़ों को दिया आशीर्वाद | New India TimesOplus_131072

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में सामूहिक विवाह का हुआ भव्य आयोजन, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 199 जोड़ों को दिया आशीर्वाद | New India Times

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ओसीएफ रामलीला ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 199 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सभी नवविवाहित जोड़ों को जीवनभर के सुखद दांपत्य का आशीर्वाद दिया।

इस बार समारोह की खास बात यह रही कि सभी जोड़ों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराकर प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया गया।

मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आज परिवारों के लिए सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि पहले बेटी के जन्म पर परिवारों में चिंता होती थी, लेकिन अब सरकार की इस योजना ने उनके चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है।

योजना के तहत ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिसमें ₹60 हजार एफडी, तथा ₹25 हजार का आवश्यक सामग्री किट शामिल है। शाहजहांपुर जिले में अब तक 8661 सामूहिक विवाह कराए जा चुके हैं।

आज के कार्यक्रम में 154 हिंदू और 45 मुस्लिम जोड़ों ने पूरी सामाजिक समरसता के साथ विवाह बंधन में बंधते हुए समाज में एकता व सद्भाव का संदेश दिया।

समारोह में सांसद अरुण कुमार सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, एमएलसी सुधीर गुप्ता, सीडीओ अपराजिता सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्रा, सीओ सिटी पंकज पंत सहित जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शिरकत की और नवदम्पतियों को शुभकामनाएं दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article