मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

शुक्रवार को पांढुर्णा में तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव संपन्न हुए। अधिवक्ता संघ के नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों – अधिवक्ता विजय हलवे, राकेश शर्मा और शैलेन्द्र बांबल – ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन में विजय केवटे अध्यक्ष निर्वाचित हुए। विजय केवटे की यह लगातार तीसरी बार की जीत है।
वहीं, संघ के सचिव पद पर अंजुम शेख और सहसचिव के पद पर शैलेश भगत निर्वाचित हुए। इसी प्रकार, उपाध्यक्ष के रूप में संयुक्त रूप से परसराम कड़वे और अनिल सोनी निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष के पद पर प्रमोद ढोके व ग्रंथपाल के पद पर प्रभु मोहबे का निर्वाचन हुआ है। अधिवक्ता संघ के निर्वाचन में कुल 64 अधिवक्ताओं ने भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथी अधिवक्ताओं ने सभी विजयी पदाधिकारियों का पुष्प हारों से स्वागत किया और बधाईयां दी।
विजय केवटे का संदेश:
विजय केवटे ने अपने संदेश में कहा, “मैं अपने सभी अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी। मैं हमेशा संघ की मजबूती और अधिवक्ताओं की रक्षा, अधिकारों, और हितों के लिए समर्पित रहूँगा।”
विजय केवटे सुलझे हुए, दूरदर्शी एवं सजगता से काम लेने वाले व्यक्तित्व हैं, और उनके कार्यों के लिए उन्हें सराहनीय बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
