मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुआम में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही थाना एएसआई मंगलेश्वर परिहार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान ललिता पति जंगल सिंह भारती (उम्र 45 वर्ष, निवासी सुआम) के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे, जब घर में कोई मौजूद नहीं था, तभी महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली।
पुलिस ने मर्ग क्रमांक 83/25 दर्ज कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर महिला ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।

