मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
देशभक्ति और जनसेवा की भावना के साथ निरंतर जनता की सेवा में लगे पुलिसकर्मियों को तनाव से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से थाना गणपति नाका बुरहानपुर में हार्टफुलनेस ध्यान सत्र शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में 22 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया गया।
इस ध्यान शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन, कार्य एवं पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना, एकाग्रता बढ़ाना, तथा कार्यकुशलता में वृद्धि करना था। शिविर में प्रशिक्षक सूबेदार श्री नागेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा ध्यान योग करवाया गया, जिसमें थाना गणपति नाका पुलिस स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

