मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा और सीओ सिटी के साथ दीपावली के दृष्टिगत पटाखों के गोदाम और दुकानों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि भंडारा केंद्र और दुकानों पर सभी मानक पूरे रहना चाहिए। बिक्री का कोई भी सामान बाहर न रखा जाए और अग्निशमन की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अवैध पटाखों का न तो निर्माण किया जाए और न ही उनका भंडार या बिक्री की जाए। यदि ऐसा करते पाए जाते हैं, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, किसी का आपराधिक इतिहास मिलता है तो उसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी। समस्त थाना क्षेत्रों में बिक्री केंद्र आबादी से दूर बनाए गए हैं, वहां भी अग्निशमन की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण में प्रभारी निरीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

