नवागत एडीओ पंचायत राधेश्याम जायसवाल का सफाई कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

नवागत एडीओ पंचायत राधेश्याम जायसवाल का सफाई कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत | New India Times

विकास खंड कैम्पियरगंज में नवागत सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राधेश्याम जायसवाल के पदभार ग्रहण करने के उपरांत पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में हर्ष का माहौल रहा। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, कैम्पियरगंज द्वारा नवागत एडीओ पंचायत का गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिलाकर शिष्टाचार भेंट एवं स्वागत किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू कुमार, ब्लॉक मंत्री बलराम पासवान, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी शमसुद्दोहा, संप्रेक्षक बृजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष रामजीवन, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद, प्रदेश संयुक्त मंत्री परदेशी पासवान, जिला महामंत्री रामसूरत यादव, जितेंद्र सहानी, रमेश मौर्या, राजेश कुमार, संगठन मंत्री प्रताप कुमार, नरसिंह कुमार, सिद्धार्थ, सुनील कुमार, रामजीत, उमेश मौर्या, मनोज मिश्रा, अवधेश कुमार, रमेश कुमार, राधेश्याम, सुभाष, अभिषेक कुमार, भोलानाथ, विनोद कुमार गौतम एवं अन्य सफाई कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article