हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

डॉ. एस.पी. पटेल (राष्ट्रीय सचिव, चिकित्सा मंच, अपना दल (एस) एवं अध्यक्ष, भूमि विकास बैंक, लालगंज) के नेतृत्व में ग्राम नदिहार, राजगढ़ (मड़िहान) में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर में कुल 161 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 76 नेत्र रोगी और 85 अन्य मरीज शामिल थे। अन्य मरीजों की ब्लड प्रेशर, टाइफाइड, शुगर, ईसीजी, लिपिड (कोलेस्ट्रॉल) एवं सीबीसी की जांच की गई। इसके अलावा 2 हाइड्रोसील एवं 2 हार्निया मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन हेतु पंजीकरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. एम.बी. शर्मा (Medicine Science Ph.D.), डॉ. नवेन्दु पटेल (एम.बी.बी.एस.), डॉ. शालिनी सिंह (चिकित्साधिकारी), डॉ. अवधेश मौर्या, डॉ. रविन्द्र पाल, डॉ. ओ.पी. सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ), एएनएम कु. साजिया, कु. सीमा मौर्या, कु. सरिता गौतम, दीपक मौर्या एवं श्री संजीव प्रजापति का सहयोग प्राप्त हुआ।
शिविर की सफलता में रमेश सिंह पटेल “नेता जी”, हनीफ खान (अल्पसंख्यक मंच जिलाध्यक्ष), सालिक सिंह पटेल (मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष), श्री बबलू पटेल (जोन उपाध्यक्ष), दीनानाथ पटेल एवं सत्येंद्र कोल का विशेष योगदान रहा। शिविर में आए मरीजों ने चिकित्सा सेवाओं से संतोष व्यक्त किया।

