रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुंबई महानगर में चातुर्मास हेतु विराजमान पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब के पट्टधर, धर्मभूषण गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब के दर्शन वंदन हेतु मध्यप्रदेश के यशस्वी समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री बृजेंद्र शर्मा (चुन्नू भैया) ने मुंबई पहुंचकर गुरुदेव से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूज्य गच्छाधिपति ने शर्मा को आशीर्वाद प्रदान करते हुए जनसेवा के प्रकल्पों को और आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। वहीं, पूज्य मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी महाराज ने चुन्नू भैया के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सदैव मानवसेवा, जीवदया और परोपकार के कार्यों में सक्रिय रहने का संदेश एवं मंगल आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुंबई श्रीसंघ द्वारा गुरुदेव की निश्रा में चुन्नू भैया का स्नेहपूर्वक बहुमान किया गया।

