देशी टार्जन संजय सिंह जल्द आएंगे मथुरा-युवाओं को नशा मुक्त करने और गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित कराने की करेंगे अपील | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

देशी टार्जन संजय सिंह जल्द आएंगे मथुरा-युवाओं को नशा मुक्त करने और गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित कराने की करेंगे अपील | New India Times

देश के युवाओं के सेंसेशन और सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स रखने वाले जाने-माने पहलवान संजय सिंह उर्फ देसी टार्जन, हरियाणा के जींद से बहुत जल्द मथुरा आने वाले हैं। वे यहां युवाओं को नशा मुक्ति की राह पर प्रेरित करने, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित कराने की मुहिम को आगे बढ़ाने आएंगे।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन-जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने देसी टार्जन से मुलाकात कर उन्हें मथुरा आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने देसी टार्जन द्वारा चलाई जा रही मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि आज का युवा अपने मार्ग से भटक गया है और नशे की गिरफ्त में आ रहा है। इसलिए इस तरह की जागरूकता जरूरी है।

मथुरा में जल्द ही युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद दीक्षित ने देसी टार्जन को उनकी नशा मुक्ति और गौ-सेवा से जुड़ी मुहिम के लिए सम्मानित किया। स्वागत करने वालों में बाबू सैनी, पवन, कृष्ण आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article