संघ के शताब्दी वर्ष पर इटवा में अनुशासन और राष्ट्रभावना का अद्भुत प्रदर्शन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

संघ के शताब्दी वर्ष पर इटवा में अनुशासन और राष्ट्रभावना का अद्भुत प्रदर्शन | New India Times

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को इटवा नगर की गलियाँ भगवा रंग में रंग गईं। संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में संगठित होकर भव्य पथ संचलन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे एक होटल परिसर से हुआ, जहां सैकड़ों स्वयंसेवक एकजुट होकर राष्ट्र की एकता और समरसता का संदेश देने के लिए इटवा नगर की चारों सड़कों पर निकले। पथ संचलन में आगे-आगे ध्वजवाहक और पीछे अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते स्वयंसेवकों का दृश्य अत्यंत आकर्षक रहा।

लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर संघ के इस अनुशासित आयोजन का स्वागत किया। इस अवसर पर सह प्रांत संपर्क प्रमुख रविभूषण, जिला प्रचारक (बांसी) अवनीश, खंड संचालक राकेश, खंड कार्यवाह श्यामलाल, नगर संचालक राधेश्याम और नगर कार्यवाह मथुरा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि संघ का यह शताब्दी वर्ष समाज में राष्ट्रभावना, सेवा और संगठन के कार्यों को और अधिक व्यापक रूप से फैलाने का संकल्प लेकर आया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवक समाज की भलाई के लिए तन, मन और धन से समर्पित है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ। पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल छा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article