मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी अंबाड़ा के बंद ओपन खदान मोआरी में गुरुवार रात 3:00 बजे कोयला निकालते समय दो युवकों की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तीन मौत के सौदागरों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी राकेश बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अंकित विकास फैजाब द्वारा मृतकों मोहम्मद ओवैस और हातिम से बंड खदान मैं अवैध रूप से कोयला खोद कर लाने के लिए कहने पर कोयला निकालने के दौरान पत्थर में दबने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 342/25 धारा 106 (1),303(2),61(2) बीएनएस के अंतर्गत मामले को पंजीबद्ध किया है जिसमें विवेचना की जा रही है अवैध रूप से कोयले के लिए कहने वाले तीन सौदागरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

