भागलपुर  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ताप विद्युत परियोजना का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शिलान्यास | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ताप विद्युत परियोजना का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शिलान्यास | New India Times

भागलपुर के पीरपैंती ताप विद्युत परियोजना (3X800) मेगावाट का संस्थापन आज सोमवार को होगा।
आज सोमवार 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, मुख्यमंत्र नीतीश कुमार के कर कमलों से शिलान्यास किया जाएगा।शिलान्यास कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।
पीरपैंती के शिलान्यास स्थल पर शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जहां कई केंद्रीय मंत्री, बिहार के अपमुखमंत्री ,सांसद, विधायक, विधान पार्षद तथा जिले के तमाम जनप्रतिनिधि गण के साथ स्थानीय जनता इस अवसर रहेंगे।
जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी द्वारा शिलान्यास समारोह की तैयारी का स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव, अशोक कुमार मंडल, ऊर्जा विभाग के पदाधिकारी गण एवं संबंधित कार्यकारी एजेंसी के सीनियर पदाधिकारी को जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिए।
DM ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह परियोजना बिहार का ही नहीं बल्कि उत्तर भारत का सबसे बड़ा निवेश है। सबसे बड़ी परियोजना लगभग 29000 करोड रुपए की है। देश की बहुत बड़ी एजेंसी इस पर काम कर रही है। 3 वर्षों के अंदर इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।।उन्होंने कहा कि यह भागलपुर जिला के साथ-साथ आस-पास के इलाके के लिए भी यह खुशी की बात है कि इतना बड़ा प्लांट यहां लगने जा रहा है। इससे यहां और कई उद्योग विकसित होंगे। जिससे आनेवाले समय में इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने मीडिया के माध्यम से आम जनता को कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article