नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे | New India Times

ओमप्रकाश सोनी, अनूपपुर (मप्र), NIT:

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे | New India Times

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर साथ भगा ले जाने की रिपोर्ट होने पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए चन्द घण्टों में नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनो को सुपुर्द किया गया एवं आरोपी रवि वासुदेव पिता पकसू वासुदेव उम्र करीब 30 साल निवासी ग्राम मजीरा चौकी केशवाही थाना बुढार, जिला शहडोल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

दिनांक 11.09.2025 को रात्रि करीब 09.30 बजे थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रिपोर्टकर्ता की 17 वर्षीय नाबालिग बालिका जो थाना कोतवाली अंतर्गत एक ग्राम में अपनी मौसी के घर गई हुई थी अचानक लापता हो गई है उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 449/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय तेकाम, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, प्रधान आरक्षक शेख रसीद आरक्षक प्रकाश तिवारी, अब्दुल कलीम, महिला आरक्षक अंकिता सोनी की टीम के द्वारा तत्परता पूर्वक रात में ही गुमशुदा बालिका की तलाश पतासाजी की गई।

घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों और सायबर सेल से प्राप्त जानकारियों के आधार पर पाया गया कि रवि वासुदेव निवासी ग्राम मजीरा जिला शहडोल के द्वारा बहला फुसलाकर मोटर सायकल से साथ में भगा ले गया है जो रात्रि में ही पुलिस ने उक्त नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनो को सौंपा एवं धारा 137(2),140(3) बी.एन.एस.3 (2) (va) एस.सी. एस.टी. एक्ट में गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस को विवेचना में जानकारी मिली कि आरोपी रवि वासुदेव पूर्व से ही शादीशुदा एवं तीन बच्चों का पिता है,  जिसका आना जाना नाबालिग बालिका के गांव में होता था जिसने अपनी बातो में बहला फुसलाकर साथ में भगाकर ले गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article