मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में ईद ए मिलादुन्नबी जुलूस एवं गणेश विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु थाना क्षेत्रों में ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) नियुक्त किया गया है।
दिनांक 10.09.2025 जिला बुरहानपुर के शहरी एवं ग्रामीण थानों में 150 SPO (विशेष पुलिस अधिकारी) द्वारा ईद मिलादुन्नबी एवं गणेश विसर्जन पर्व के शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन में सहयोग देने वाले SPO (विशेष पुलिस अधिकारी) को थाना स्तर पर थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में बनाए गए SPO को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने आम नागरिकों से पुलिस एवं प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

