शाहपुर में हर घर तिरंगा के अंतर्गत राखी प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शाहपुर में हर घर तिरंगा के अंतर्गत राखी प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में नगर परिषद शाहपुर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा एक अनूठी राखी प्रतियोगिता का आयोजन नगर परिषद शाहपुर के अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण चेतना और बहन-भाई के रिश्ते की सुंदर झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष रजनी चौधरी, जनप्रतिनिधिगण, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने रचनात्मकता के साथ ऐसी राखियाँ तैयार की जो न सिर्फ तिरंगे के रंगों से सजी थीं, बल्कि उनमें स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम का संदेश भी निहित था।

अध्यक्ष साधना तिवारी ने कहा कि, यह प्रतियोगिता नारीशक्ति की रचनात्मकता का प्रतीक है। राखी के माध्यम से महिलाओं ने देशप्रेम और स्वच्छता का संदेश जिस सुंदरता से प्रस्तुत किया, वह प्रशंसनीय है। स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति का ऐसा अनूठा समागम प्रेरणादायक है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को संस्कारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाएगी।

यह राखियाँ पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी सराहनीय रहीं। कई राखियाँ पुनः उपयोग होने वाली वस्तुओं से तैयार की गईं, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी स्पष्ट हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी से जोड़ना और स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जन-जागृति लाना हैं।

इन राखियों को माधुरी महाजन, आराधना चौधरी, सरला बारी, दीपाली बारी, रश्मि वाडे, योगिता भांडे, आरती महाजन, सुषमा महाजन, नूतन महाजन, ज्योति बावीस्कर, लक्ष्मी चौधरी द्वारा बनाई गई है।

तिरंगा रैली आयोजित
छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में देशप्रेम और देशभक्ति के नारे भी लगाए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article