प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत ने कारागार में जाकर मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत ने कारागार में जाकर मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार | New India Times

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत द्वारा रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जनपद बागपत की जिला प्रभारी गीता दीदी अपनी टीम के साथ बागपत जिला कारागार पहुॅंची और कैदी भाईयों और जेल रक्षकों को रक्षा सूत्र बांधे और उनका मुहं मीठा कराया। इस अवसर पर बोलते हुए बागपत जिला प्रभारी गीता दीदी ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व समझाते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह त्यौहार भाई-बहन के साथ-साथ आत्मा और परमात्मा के रक्षा सूत्र का शुभ सूचक है।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत ने कारागार में जाकर मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार | New India Times

गीता दीदी ने सबसे बुराईयां व अवगुण छोड़ने का संकल्प कराया। आत्मिक स्मृति में टिके रहने का तिलक लगाया और परमात्मा के बंधन में बंधे रहने का रक्षा सूत्र बांधा और मुहं मीठा कराया। सभी से खुश रहने और एक दूसरे से मीठे बोल बोलने की बात कही। इस अवसर पर उपस्थित भाईयों व बहनों नेे परमात्मा का रक्षा सूत्र अपने हाथों पर बंधवाते हुए परेशानियों में एक दूसरे की सहायता करने का संकल्प किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य, पल्लवी दीदी सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article