निर्वाचन आयोग ने BLOs और पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में की गई बढ़ोतरी, EROs-AEROs को भी पहली बार मिलेगा मानदेय | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

निर्वाचन आयोग ने BLOs और पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में की गई बढ़ोतरी, EROs-AEROs को भी पहली बार मिलेगा मानदेय | New India Times

सहायक निर्देशक श्री अपूर्व कुमार सिंह ने बताया कि  मतदाता सूचियां लोकतंत्र की आधारशिला हैं। मतदाता सूची मशीनरी, जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROS), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AEROS), BLO पर्यवेक्षक और बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) शामिल हैं।

सहायक निर्देशक श्री सिंह ने बताया कि  निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूचियां तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। आयोग ने BLOs के वार्षिक पारिश्रमिक को दोगुना करने और मतदाता सूचियों की तैयारी एवं पुनरीक्षण में शामिल बीएलओ पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में भी वृद्धि करने का निर्णय लिया है। पिछला ऐसा संशोधन वर्ष 2015 में किया गया था। साथ ही पहली बार EROS और AEROS के लिए मानदेय बढ़ाया गया।

उन्होंने बताया कि 2015 से विद्यमान लेवल अधिकारी (BLO) 6000 से 12000 रुपये, मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए BLO को प्रोत्साहन राशि 1000 से 2000 रुपये, BLO पर्यवेक्षक से 12000 से 18000 रुपये, एईआरओ का शून्य से संशोधित कर 25000 रुपये एवं ईआरओ का शून्य अब संशोधित कर 30000 रुपये किया गया है। इसके अलावा आयोग ने बिहार से प्रारंभ होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए BLOs के लिए 6,000 रुपये के विशेष प्रोत्साहन को भी मंजूरी दी थी।

यह निर्णय निर्वाचन आयोग की उन चुनाव कर्मियों को पर्याप्त मुआवजा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो सटीक मतदाता सूची बनाए रखने, मतदाताओं की सहायता करने और चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए क्षेत्र स्तर पर अथक परिश्रम करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article