पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत ज्ञानपुरा के अंतर्गत ग्राम आमखेड़ा निवासी शारदा बाई (पति सूखराम) के सामान्य निधन के उपरांत मध्यप्रदेश शासन की संबल योजना के तहत उनके परिजनों को 5,000 रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत ज्ञानपुरा के सरपंच जीवन निनामा ने दिवंगत शारदा बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा ग्राम परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
सरपंच ने बताया कि संबल योजना एक जनकल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को संकट की घड़ी में त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में मृतक के परिजनों को तत्काल राहत स्वरूप 5,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
सहायता राशि प्राप्त होने पर परिजनों ने शासन एवं ग्राम पंचायत के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

