मालनपुर में 'एक पेड़, मां के नाम' अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

मालनपुर में 'एक पेड़, मां के नाम' अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण | New India Times

ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर में “एक पेड़, मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

मालनपुर में 'एक पेड़, मां के नाम' अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण | New India Times

इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने कहा कि मानव जीवन में ऑक्सीजन का अत्यंत महत्व है। जब व्यक्ति बीमार पड़ता है, तब उसे ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। यदि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे, तो शुद्ध वायु और ऑक्सीजन प्राकृतिक रूप से प्राप्त होगी। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ अवश्य लगाने चाहिए।

टेकनपुर से पधारी ब्रह्माकुमारी भावना बहन ने कहा कि उद्योगों, वाहनों तथा अन्य साधनों से निकलने वाले धुएं के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है और पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। वृक्षारोपण से वातावरण को शुद्ध, शांत एवं शीतल बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे ब्रह्माकुमार योगेश भाई ने आश्रम का परिचय देते हुए कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रतिदिन योग और ध्यान के लिए भी समय निकालना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में अनूप पांडे ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी भाई-बहनों ने वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी अर्चना बहन, भावना बहन, जानकी बहन, शशि बहन, सृष्टि बहन, नीलम बहन, कमला बहन, ब्रह्माकुमार सतनाम भाई, महेश भाई, प्रसाद भाई एवं सुनील भाई सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.