पीएमयूएम शिक्षक संघ जोबट ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार, महिला प्रकोष्ठ, आईटी सेल एवं सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पीएमयूएम शिक्षक संघ जोबट ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार, महिला प्रकोष्ठ, आईटी सेल एवं सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति | New India Times

प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (पीएमयूएम) द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष के सफल संचालन एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जोबट ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ, आईटी सेल एवं विभिन्न सेक्टर प्रभारियों की नियुक्तियां की गईं। नियुक्तियों का प्रस्ताव ब्लॉक अध्यक्ष राजूसिंह डावर एवं ब्लॉक सचिव सवलसिंह बघेल द्वारा रखा गया, जिसे जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंजू सिसोदिया एवं जिला आईटी सेल प्रभारी एल.एन. राठौड़ के अनुमोदन उपरांत जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने स्वीकृति प्रदान की।

पीएमयूएम शिक्षक संघ जोबट ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार, महिला प्रकोष्ठ, आईटी सेल एवं सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति | New India Times

जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार कविता वाणी को महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वंदना मौर्य एवं सोनम परवाल को उपाध्यक्ष, कमला डुडवे को महिला आईटी सेल प्रभारी, माधवी राठौर को सचिव, प्रियंका बघेल को सहसचिव, रजनी रावत एवं मीरा डावर को संगठन मंत्री, कुसुम मौर्य एवं सोनू रावत को महासचिव, संगीता मौर्य एवं गायत्री निंगवाल को महामंत्री तथा संतु गवली एवं रंजना डावर को सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

पीएमयूएम शिक्षक संघ जोबट ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार, महिला प्रकोष्ठ, आईटी सेल एवं सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति | New India Times

आईटी सेल के ब्लॉक प्रभारी पद पर ढूंढला मुवेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उबलड सेक्टर प्रभारी के रूप में रमेश सोलंकी, जोबट सेक्टर में बसंत सोलंकी एवं अशरफ खान, खट्टाली सेक्टर में सेकूसिंह गाड़रिया, इंदवन सेक्टर में दिलीप चौहान, नेहतड़ा सेक्टर में मन्तरसिंह रावत, कनवाड़ा सेक्टर में प्रवीण डावर तथा थापली सेक्टर में धन्ना गाड़रिया को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को विभिन्न सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों, मित्रों तथा परिजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारी हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.