आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

भिंड जिले की लहार विधानसभा में पुरानी चुंगी क्षेत्र में किसी पुरानी बात को लेकर में दो पक्षों में करीब 15 मिनट तक गोलीबारी हुई जिसके करीब 50 राउंड फायर हुए जिसमें 3 लोग घायल हुए, घायलों को तुरंत लहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जिसमें 1 घायल मोनू चौधरी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, शेष 2 घायलों को ग्वालियर भेजा गया है। घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक डॉ० असित यादव घटना स्थल पर पहुंचे और थाना प्रभारी को तुरंत कार्यवाही के लिए निर्देशित करते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

