तेज रफ्तार बनी मौत का कारण: इंदौर-बैतूल हाईवे पर हादसे में तीन की दर्दनाक मौत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण: इंदौर-बैतूल हाईवे पर हादसे में तीन की दर्दनाक मौत | New India Times

मध्य प्रदेश के देवास में इंदौर बैतूल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। मृतकों की पहचान सुनीता पुरोहित नेहा पुरोहित और अभिषेक पुरोहित के रूप में हुई है। यह हादसा बेड़ामऊ और पोलाय के बीच हुआ है। खबर की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस और 100 डायल को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया पुलिस के द्वारा मृत्यु को का पंचनामा बनाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया इस मामले की जांच चल रही है।

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण: इंदौर-बैतूल हाईवे पर हादसे में तीन की दर्दनाक मौत | New India Times

हाईवे रोड़ पर फोर व्हीलर कार चलाने वालों से विशेष निवेदन है। कि वाहन चलाते समय कोई भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करें और सामने देखकर अपनी टू व्हीलर फोर व्हीलर वाहन को धीरे चलावे सुरक्षित घर पहुंचे यह खबर जनता के जनहित में जारी की जाती है। मिली जानकारी के अनुसार  मध्य प्रदेश के देवास इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर डेंजर जोन में शामिल बेड़ामऊ और पोलाय के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया इंदौर की और से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे एक पेड़ से जा टकराई गंभीर चोट लगने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया तीनों मृतक एक ही परिवार के बतायें जा रहे हैं।

जो नसरुल्लागंज क्षेत्र के आसपास के रहने वाले हैं। हादसे में एक-दो लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक मवेशी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई और पेड़ से टकरा गई। कमलापुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे के बाद लोग अंदर फस गए थे, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से निकाला गया मृतकों की पहचान सुनीता पुरोहित लोकेश तिवारी और अभिषेक पुरोहित के रूप में हुई है। वहीं गोपाल नाम का एक अन्य व्यक्ति हादसे में घायल है। यह सभी लोग सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील के बोरखेड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। कुछ घायलों को इंदौर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

वही विगत दिनों चापड़ा से कन्नौद के बीच आधा दर्जन से अधिक डेंजर जोन.इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर चापड़ा से लेकर कन्नौद के बीच करीब आधा दर्जन डेंजर जोन है जहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। चापड़ा के अलावा मातमोर मोखा पिपल्या बेड़ामऊ धनतालाब घाट बड़ी चौराहा बिजवाड़, कलवार घाट क्षेत्रों में पिछले करीब डेढ़ माह में हुए सड़क हादसों में 8 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 40 से अधिक घायल हो चुके हैं। अतः समय रहते जिला प्रशासन के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेवे और जहां-जहां पर भी डेंजर जोन घटित हो रहे हैं। उनको दुरुस्त किया जावे‌

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article