पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

उक्त कथन ग्राम ज्ञानपुरा में नवांकुर सखी कार्यक्रम में भोपाल से पधारे टास्क मैनेजर सुश्री सुनीता गुप्ता के द्वारा कहे गए। दिनांक 27 जुलाई 2025 रविवार को ग्राम ज्ञानपुरा में म.प्र. जन अभियान परिषद तथा रायपुरिया ग्राम विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में कलश यात्रा एवं नवांकुरित पौधे वितरण का कार्यक्रम रखा गया। उक्त कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत नवांकुर सखी योजना के तहत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानपुरा के हनुमान मंदिर से की गई जिसमें गांव की सर्व समाज की लगभग 150 महिलाएं कलश में जल लेकर ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर तक पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए निकलीं । शिव मंदिर में जल चढ़ाने के पश्चात जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर ने अतिथियों का परिचय करवाया।

संभाग समन्वयक श्री अमित शाह के द्वारा जन अभियान परिषद के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गईं। पर्यावरण विद् श्री अमित पाटीदार के द्वारा पौधे की नर्सरी कैसे तैयार करें, बीज की व्यवस्था कैसे करें आदि विषयों पर सभी महिलाओं का मार्गदर्शन किया गया। ग्राम के सरपंच श्री जीवन निनामा के द्वारा इस प्रकार के कार्य करने हेतु जन अभियान परिषद् के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई और भविष्य में भी अन्य कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। अंत में भोपाल से पधारे टास्क मैनेजर सुश्री सुनीता गुप्ता के द्वारा महिलाओं को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने हेतु आग्रह किया गया एवं नवांकुरित पौधे प्रदान किए गए तथा उन पौधों को जीवित रखने हेतु संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के तहत महिलाओं को नव अंकुरित पौधे की 11–11 थेलियां प्रदान की गई। इस प्रकार संस्था के द्वारा बताया गया कि कुल 1100 नव अंकुरित पौधे महिलाओं को वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इन सभी पौधों को महिलाएं 1 साल तक पाल पोसकर बड़ा करेंगी तथा अगले वर्ष यथास्थान उनका पौधारोपण करेंगी। इस दौरान संस्था समय-समय पर इनका निरीक्षण करेगी। यदि कोई पौधा सूख जाता है तो उसके लिए अन्य बीज प्रदान करेगी। श्री धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में प्रत्येक महिला से 11–11 पौधे बड़े करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम की रूपरेखा सीएमसीएलडीपी विद्यार्थी राधिका पाटीदार, सुमन डामोर तथा किरण बैरागी ने संस्था के साथ मिलकर बनाई।
मंच पर मुख्य अतिथि के अतिरिक्त नवांकुर संस्था से श्री विकास शर्मा, उपसरपंच श्री सुनील यादव, जनपद सदस्य श्री खेमराज लवंवशी, श्री नरेश यादव मंचासीन रहे। पौधा वितरण की जिम्मेदारी परामर्शदाता श्री कमल किशोर चौबे तथा श्री सचिन प्रजापत के द्वारा निभाई गई। सहयोगी के रूप में विशेष रूप से पंकज शर्मा, पप्पू भाबर, सचिन रघुवंशी, अजय सोलंकी, गजानन परमार, लक्ष्मी रघुवंशी, विशाल प्रजापत और अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुनीता गुप्ता मैडम के द्वारा श्रीमती राधिका पाटीदार श्रीमती किरण बैरागी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री धर्मेंद्र सिंह राठौर के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन नवांकुर संस्था से श्री नंदराम डावर ने किया। अंत में बेलपत्र का पौधारोपण करके कार्यक्रम का समापन किया गया।
