NTEP कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, टीबी उन्मूलन पर हुई व्यापक चर्चा | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

NTEP कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, टीबी उन्मूलन पर हुई व्यापक चर्चा | New India Times

NTEP कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न आज दिनांक 25/7/25 को दोपहर, 1:30 बजे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के कॉलेज काउसिल कक्ष में दूसरी तिमाही की राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) की कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ० दीयक सिंह मरावी अधिष्ठाता  व मुख्य कार्यपालन अधिकारी शा० चि० महा० दतिया द्वारा की गई। बैठक का संचालन व क्रियान्वन टी० बी व छाती रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एम० के भारती द्वारा किया गया।

बैठक में अधिष्ठाता डॉ दीपक सिंह मरावी द्वारा सभी विभागों में टी०बी० नोटिकिशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये तथा टी o बी o की जांच हेतु अधिक से अधिक मरीजों को ओपीडी व आईपीडी से भेजने हेतु सभी विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया। बैठक में एम०डी०आर० टी०बी० के नवीनतम उपचार प्रणाली, BPALM के बारे में टीo बी o व छाती रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एम० के० भारती दु‌वारा  विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में अधीक्षक डॉ अर्जुन सिंह, विभागाध्यक्ष सर्जरी डॉ० के० एन० आर्या, विभागध्यक्ष शिशु रोग- डा० राजेश गुप्ता, विभागाध्यक्ष pharmacology डॉ o एस० के  बौद्ध, विभागाध्यक्ष स्त्री प्रसू‌ति डॉ० श्वेता यादव, विभागाध्यक्ष- पी एस एम डॉ प्रहराम अधिकारी, microbiology प्रोफेसर डॉ किरण त्रिपाठी,  विभागाध्यक्ष- दंत रोग -डॉ लक्ष्मण खैरा,  विभागाध्यक्ष – मेडिसिन डॉ. प्रवीण टैगोर, विभागाध्यक्ष ENT, डॉ० मनीष सचान, विभागाध्यक्ष मनोरोग डॉ० अमृता, विभागाध्यक्ष चर्म रोग, डा० प्रशांत हरित, डॉ धीरेश  और नसिंग अधीक्षक डॉ. बी० जीo अवस्थी आदि उपस्थित हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article